आखिर सदी के महायानक अमिताभ बच्चन ने क्यूँ कहाँ अब ‘जाने का समय आ गया है’…..

By: PalPal India News
February 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। फ़िल्मी जगत के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। उनके हर पोस्ट की लोग सराहना करते नजर आते है लेकिन, अब बिग बी ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है । आईये जानते है आखिर क्या पोस्ट किया है बिग बी ने जिससे उनके फैन्स काफी घबरा गए है।

अमिताभ बच्चन पिछले कई दशकों से लोगो का मनोरंजन करते आ रहे है और अब उनकी उम्र 82 साल हो चली है और इस उम्र में भी वह बहुर एक्टिव हैं। जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट लेकर घर में आराम करते हैं अमिताभ बच्चन उस उम्र में फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने ‘कल्कि 2898 एडी’ में अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों को हैरान कर दिया था। अपने ब्लॉग और ट्विटर के जरिए वह फैंस को अपने दिल का हाल बताना नहीं भूलते। मगर अब अपने एक पोस्ट से उन्होंने फैंस को चिंता में डाल दिया है।

अमिताभ ने पोस्ट में ऐसा क्या लिखा?

अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को X पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी। बिग बी के इस पोस्ट से फैंस ऐसे घबराए कि पूछने लगे कि आखिर हुआ क्या है और महानायक ठीक हैं या नहीं?  आप ठीक तो हैं न…?  अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार की रात 8.34 बजे पोस्ट एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘जाने का समय आ गया है।’

हर तरफ उनके इस क्रिप्टिक पोस्ट की चर्चा है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने कोई क्रिप्टिक पोस्ट किया है। पहले भी अपनी पोस्ट के साथ लोगों के बीच हलचल मचाते रहे हैं। अपने पोस्ट को लेकर बिग बी ने अभी ये साफ नहीं किया कि उन्होंने जाने के बारे में जो पोस्ट लिखा, वह किसके बारे में था। लेकिन इस पोस्ट ने उनके फैंस को बेचैन जरूर कर दिया। फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर हुआ क्या है?

इस फिल्म में नजर आने वाले है अमिताभ बच्चन

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अमिताभ बच्चन इन दिनों फेमस क्विज रियेलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ होस्ट कर रहे हैं। बिग बी आखिरी बार पर्दे पर रजनीकांत स्टारर ‘वेटियन’ में नजर आए थे। इसके अलावा वह नितेश तिवारी की ‘रामायण’ और ‘आंखें 2’ में नजर आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *