दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: दिल्ली में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला बयान

By: PalPal India News
February 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दिल्ली। दिल्ली में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को धन्यवाद दिया और बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की और कहा कि मुझे अपने कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है।

दिल्ली में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला बयान सामने आया है। जिसमें पीएम ने दिल्ली में बीजेपी की जीत को विकास और सुशासन की जीत बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि जनशक्ति सर्वोपरि है। यह विकास और सुशासन की जीत है। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को इस ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन है। आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को भरोसा दिलाया कि दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। पीएम ने कहा कि मुझे भाजपा के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।

पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की भी की तारीफ 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए उनकी पार्टी की सरकार लगातार काम करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे बीजेपी के हर कार्यकर्ता पर गर्व है, जिन्होंने बहुत मेहनत की है और इस शानदार नतीजे तक पहुंचे हैं। हम और भी जोश से काम करेंगे और दिल्ली के शानदार लोगों की सेवा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *