अगर दांतों में पीलापन है तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

By: PalPal India News
February 9, 2025

कई बार दांतों में पीलापन या पान मसाला के कारण दाग पड़ जाते हैं, जो देखने में खराब लगते हैं। ऐसे में लोग महंगे टूथपेस्ट और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर अपने दांतों को फिर से चमकदार बना सकते हैं।

तुलसी के पत्ते- तुलसी के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दांतों की सफाई में मदद करते हैं। तुलसी न केवल मसूड़ों की सूजन को कम करती है, बल्कि सांस की दुर्गंध को भी दूर करती है और कैविटी से बचाती है। नियमित रूप से तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करने से दांतों का पीलापन भी सफेद हो सकता है।

घरेलू उपाय- तुलसी के पत्तों को धूप में सुखाकर उनका पाउडर बना लें। फिर, रोज सुबह ब्रश करने से पहले इस पाउडर को गीले ब्रश पर लगाकर दांतों पर हल्के हाथ से रगड़ें। इससे दांतों की सफाई होती है और उनकी चमक बढ़ती है।

तुलसी और सरसों के तेल का मिश्रण
अगर आप चाहते हैं कि दांत और मसूड़े मजबूत बने, तो एक चम्मच तुलसी पाउडर में कुछ बूंदें सरसों के तेल की मिला लें। इस मिश्रण से दांतों और मसूड़ों की मालिश करें। यह प्राकृतिक इलाज दांतों को मजबूती और मसूड़ों को स्वस्थ रखता है।

यदि आपके पास तुलसी पाउडर नहीं है, तो आप ताजे तुलसी के पत्तों को चबाकर या पीसकर भी दांतों पर लगा सकते हैं। यह प्राकृतिक टूथपेस्ट की तरह काम करता है और मुंह की दुर्गंध को भी दूर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *