क्या आप जानते हैं कि सोने का तरीका भी बालों की हेल्थ पर असर डालता है?

By: PalPal India News
February 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बालों के झड़ने से लोग अधिकतर परेशान रहते हैं. हर लड़की चाहती है कि उसके बाल लंबे और घने हों, लेकिन कई वजह से ये समस्या ही बन जाती है. लेकिन क्या आप भी रात में सोते हुए भी एक गलती करते हैं, जिससे आपके बाल झड़ते हैं. आइए जानते हैं …

बालों की देखभाल में हम कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अक्सर ये सवाल आता है कि रात को सोते समय बाल खोलकर सोना चाहिए या बांधकर? अगर आप भी अपने बालों को हेल्दी और मजबूत बनाना चाहती हैं, तो इस खबर को जरूर पढ़ें…

बाल खोलकर सोना चाहिए या नहीं?

अगर आप सोते समय बाल खोलकर रखती हैं, तो यह कुछ मामलों में नुकसानदायक हो सकता है.  खासकर अगर आपके बाल लंबे और पतले हैं, तो सोते समय वो उलझ सकते हैं और टूटने का खतरा बढ़ जाता है. बालों के फ्रिजी होने और स्कैल्प पर गंदगी जमने की समस्या भी हो सकती है. हालांकि, यदि आपके बाल बहुत छोटे हैं, तो खुला छोड़ने से कोई खास नुकसान नहीं होगा. लेकिन अगर आपके बाल लंबे और घने हैं, तो सोते समय हल्के ढंग से बांधकर रखना बेहतर होता है.

सोते समय बाल बांधकर रखे
सोते समय बाल को हल्का बांधकर रखें, क्योंकि रात में बार-बार करवट बदलने से बाल उलझ जाते हैं और टूटने लगते हैं. हल्का बांधकर सोने से यह समस्या कम हो जाती है. अगर बाल खुले रखकर सोएंगे तो ज्यादा घर्षण होगा, जिससे बाल कमजोर होकर झड़ सकते हैं. इसके अलावा हेयर टेंगल्स (गुच्छे) नहीं बनेंगे. इसके अलावा यह बालों की ग्रोथ में मदद करता है. अगर आप हल्का सा जुड़ा या ढीली चोटी बनाकर सोते हैं, तो यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है, जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं.

क्या रात में बाल बांधकर सोने का सही तरीका
हल्की चोटी बनाकर सोएं- अगर आपके बाल लंबे हैं, तो हल्की चोटी बनाकर सोना सबसे अच्छा होता है.  इससे बाल ज्यादा नहीं उलझेंगे और टूटने की संभावना भी कम होगी.

सिल्क तकिए का इस्तेमाल करें- अगर आप बाल खोलकर सोना चाहते हैं, तो कॉटन के बजाय सिल्क तकिए का इस्तेमाल करें. इससे बालों में फ्रिज कम होगा और वे टूटेंगे नहीं.

बहुत टाइट हेयर टाई न लगाएं- अगर आप बाल बांधकर सोते हैं, तो बहुत टाइट हेयर बैंड का इस्तेमाल न करें. इससे सिर दर्द और बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं. सॉफ्ट स्क्रंची या साटन हेयर बैंड सबसे अच्छा विकल्प हैं.

हेयर सीरम या ऑइल लगाकर सोएं- अगर आपके बाल बहुत ड्राई हैं, तो रात को हल्का सा हेयर सीरम या नारियल तेल लगाकर सोना फायदेमंद हो सकता है.  इससे बाल मॉइस्चराइज रहते हैं और ब्रेकज कम होता है.

किन लोगों को बाल खोलकर सोना चाहिए?
अगर आपके बाल बहुत छोटे हैं बॉब कट, पिक्सी कट हैं तो खोलकर सोने से कोई नुकसान नहीं होता. अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ऑयली होते हैं, तो खुले बालों में ज्यादा तेल फैल सकता है, इसलिए इसे हल्का बांधकर सोना सही रहेगा. अगर आप सिल्क तकिए का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बाल खोलकर भी सो सकते हैं, क्योंकि इससे घर्षण कम होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *