एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर दिव्या खोसला कुमार अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश लुक्स के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ग्लैमरस अवतार से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। दिव्या ने सिल्वर कलर की बॉडी-हगिंग ड्रेस में अपनी कुछ नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिनमें वे बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है, और उन्होंने कमेंट सेक्शन में जमकर तारीफें की हैं।
दिव्या ने अपनी पोस्ट में लिखा, “शिम्मर एंड शाइन फॉर आयकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स। बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स अवार्ड के लिए धन्यवाद।” उनका यह लुक काइकोडएचसी द्वारा स्टाइल किया गया है, जबकि सुकृति ग्रोवर ने इसे तैयार किया है। उनका मेकअप और हेयरस्टाइल भी उनके लुक को परफेक्ट कॉम्प्लिमेंट दे रहा है।
गौरतलब है कि दिव्या फिल्मों के अलावा असल जिंदगी में भी अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस से फैंस का दिल जीतती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर भी वे अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं, जिन्हें लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिलते हैं।