शिवांगी जोशी ने संगम में लगाई डुबकी, फैंस के साथ साझा की झलक

By: PalPal India News
February 11, 2025

मुंबई। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने इस आध्यात्मिक यात्रा की झलक सोशल मीडिया पर साझा की, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

शिवांगी ने इंस्टाग्राम पर अपनी महाकुंभ यात्रा की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें वे डुबकी लगाते, आरती में भाग लेते, आशीर्वाद लेते और प्रार्थना करते हुए नजर आ रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “महाकुंभ 2025।”

गौरतलब है कि शिवांगी जोशी टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा सिंघानिया गोयनका की भूमिका से अपार लोकप्रियता मिली। इसके अलावा वे ‘बेइंतहा’ में आयत हैदर, ‘बेगूसराय’ में पूनम ठाकुर और ‘बालिका वधू 2’ में आनंदी चतुर्वेदी की भूमिका में भी नजर आ चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *