पलपल इंडिया प्रतिनिधि। यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। 31 वर्षीय रणवीर ने इंडियाज गॉट लैटेंट पर की गई अपनी भद्दी टिप्पणियों के लिए माफ़ी तो मांग ली है, लेकिन उनकी टिप्पणियों को लेकर विवाद एक बड़े संकट में तब्दील होता जा रहा है।
आपको बता दे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, बिजनेसमैन से लेकर पॉलिटिशियन और एस्ट्रोलॉजर समेत अलग-अलग फील्ड्स से आने वाले दिग्गजों का इंटरव्यू लेकर सोशल मीडिया के स्टार बने रणवीर अल्लाहबादिया को यूट्यूब की दुनिया में ‘बीयरबाइसेप्स’ के नाम से जाना जाता है। जिनके इंस्टाग्राम पर 4.5 मिलियन और यूट्यूब पर 1.05 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। रणवीर अल्लाहबादिया ऐसे तो अपने नए-नए वीडियो और पॉडकास्ट के लिए अक्सर ही चर्चा में छाए रहते हैं, लेकिन इस बार उनका नाम विवादों के साथ जुड़ गया है। जी हां, हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया, कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट में नजर आए थे जहां उन्होंने एक कंटेस्टेंट से ऐसा सवाल कर डाला है जिसने उन्हें विवादों के जाल में फंसा दिया है। अल्लाहबादिया एक कंटेटेस्ट से माता-पिता के बारे में अभद्र सवाल पूछते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर लोग इस शो को बंद करने की मांग भी कर रहे हैं।
यूट्यूब ने सूचना प्रसारण मंत्रालय की तरफ से भेजे गए नोटिस के बाद रणवीर अल्लाहबादिया का विवादित वीडियो अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। जानकारी के मुताबिक यूट्यूब ने सरकार के हस्तक्षेप और कानूनी शिकायत के बाद समय रैना द्वारा होस्ट किए गए और रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मखीजा द्वारा अभिनीत विवादास्पद इंडियाज गॉट लैटेंट का विवादित एपिसोड को हटा दिया है। यह वीडियो अब भारत में उपलब्ध नहीं है। इस एपिसोड को आईटी अधिनियम, 2008 की धारा 69ए के तहत हटाया गया है, जो सरकार को भारत की संप्रभुता, रक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के हित में ऑनलाइन सामग्री को प्रतिबंधित करने का अधिकार देता है। वहीं, रणवीर अल्लाहबादिया को संसदीय समिति भी नोटिस भेज सकती है। दरअसल कई सांसदों ने संसदीय समिति से अल्लाहबादिया की शिकायत है। बताया जा रहा है कि संसदीय समिति रणवीर अल्लाहबादिया को नोटिस भेजने पर विचार कर रही है।
HIGHLIGHTS