चैंपियंस ट्रॉफी 2025: कमर की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह

By: PalPal India News
February 12, 2025

नई दिल्ली. स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं। फिटनेस को लेकर जारी अटकलों के बाद, बीसीसीआई (BCCI) ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की। बुमराह जनवरी में सिडनी टेस्ट के दौरान कमर की चोट से जूझ रहे थे, जिससे वह पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। इसी कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज से भी बाहर हो चुके थे।

हाल ही में बेंगलुरु में हुए उनके स्कैन में कोई गंभीर समस्या नहीं पाई गई, लेकिन यह स्पष्ट हो गया कि वह अभी गेंदबाजी के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं। बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति की निगरानी कर रही है, हालांकि उनकी वापसी को लेकर अभी कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं हुई है। बुमराह की अनुपस्थिति में हरशित राणा को टीम में शामिल किया गया है।

इसके अलावा, भारतीय चयन समिति ने टीम में एक और बदलाव किया है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है, जो पहले घोषित प्रोविजनल स्क्वाड में यशस्वी जायसवाल की जगह लेंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम:- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *