रेड आउटफिट में शुभांगी अत्रे का ग्लैमरस अवतार

By: PalPal India News
February 12, 2025

‘भाभी जी घर पर हैं!’ से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वह रेड आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी दिलकश अदाओं ने फैंस को दीवाना बना दिया है।

शुभांगी ने अपनी इन तस्वीरों के साथ कोई कैप्शन नहीं दिया, लेकिन उनके चाहने वाले कमेंट सेक्शन में जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “ब्यूटीफुल, ब्यूटीफुल, ब्यूटीफुल!” तस्वीरों को अब तक 11,276 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *