SAIL में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का शानदार मौका, मिलेगी 2.5 लाख तक की सैलरी

By: PalPal India News
February 12, 2025

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए बेहतरीन अवसर आया है। सेल ने दुर्गापुर स्टील प्लांट (DSP) के तहत GDMO और विभिन्न स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sail.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 21 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है।

रिक्त पदों का विवरण- इस भर्ती के तहत कुल 12 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:

GDMO – 6 पद
स्पेशलिस्ट (बर्न) – 1 पद
स्पेशलिस्ट (सर्जरी) – 1 पद
स्पेशलिस्ट (बाल रोग) – 1 पद
स्पेशलिस्ट (पब्लिक हेल्थ) – 1 पद
स्पेशलिस्ट (चेस्ट मेडिसिन) – 1 पद
स्पेशलिस्ट (रेडियोलॉजी) – 1 पद

आयु सीमा- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 69 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
योग्यता- उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।

सैलरी डिटेल्स
GDMO – ₹90,000 प्रति माह
स्पेशलिस्ट – ₹1,20,000 प्रति माह
स्पेशलिस्ट – ₹1,60,000 प्रति माह
स्पेशलिस्ट – ₹2,50,000 प्रति माह

चयन प्रक्रिया- इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। हर दिन अधिकतम 60 उम्मीदवारों की प्रारंभिक जांच के बाद इंटरव्यू लिया जाएगा।

इंटरव्यू का स्थान- ऑफिस ऑफ CMO I/C (M&H), DSP मेन हॉस्पिटल, दुर्गापुर – 713205, पश्चिम बर्धमान, पश्चिम बंगाल, इच्छुक उम्मीदवारों को तय समय पर इंटरव्यू में शामिल होना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *