महाकुंभ के दौरान आसमान छू रहा हवाई किराया, लंदन-बैंकॉक से भी महंगा प्रयागराज पहुंचना

By: PalPal India News
February 12, 2025

नई दिल्ली। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 के कारण हवाई किराए में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली से प्रयागराज की हवाई यात्रा का किराया अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से भी महंगा हो गया है। मौजूदा समय में दिल्ली से प्रयागराज का किराया ₹80,000 तक पहुंच चुका है, जबकि लंदन और बैंकॉक की एकतरफा फ्लाइट ₹3,100 में मिल रही है। सामान्य दिनों में यह किराया ₹3,000 से ₹5,000 के बीच होता है। दिल्ली ही नहीं, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु से प्रयागराज जाने वाली उड़ानों की कीमतों में भी भारी इजाफा हुआ है। प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान इन शहरों से प्रयागराज के लिए एकतरफा टिकट की कीमत ₹18,000 से ₹41,106 तक पहुंच चुकी है। चेन्नई से प्रयागराज की टिकट हाल ही में ₹70,996 तक दर्ज की गई है।

कुंभ के स्नान पर्वों पर महंगा हुआ हवाई सफर
महाकुंभ के दौरान होने वाले मुख्य स्नान पर्वों जैसे:
मौनी अमावस्या (29 जनवरी)
बसंत पंचमी (3 फरवरी)
माघी पूर्णिमा (12 फरवरी)
महाशिवरात्रि (26 फरवरी)
इन दिनों में हवाई किराया अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया है। उदाहरण के लिए, 31 जनवरी को दिल्ली से प्रयागराज की एकतरफा टिकट ₹33,590 थी, जबकि सामान्य दिनों में यह ₹5,000 में उपलब्ध होती है।

अन्य मार्गों पर भी बढ़े किराए
भुवनेश्वर से प्रयागराज की उड़ान – ₹39,508
भुवनेश्वर से बैंकॉक की उड़ान – ₹13,538
यह किराया चार गुना अधिक है, जबकि सामान्य दिनों में यह ₹3,000 से ₹4,000 के बीच होता है।

महाकुंभ के बाद हवाई किराया होगा सस्ता- महाकुंभ के बाद हवाई किराए में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

अकासा एयर – ₹4,000+
इंडिगो – ₹4,059 से ₹9,888
स्पाइसजेट – ₹4,121 से ₹13,842
एयर इंडिया – ₹4,201 से ₹24,906
एलायंस एयर – ₹5,114 से ₹5,639

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *