फ्रांस पहुंचने से पहले 46 मिनट PM मोदी का विमान पाकिस्तान में, 46 मिनट तक इस्लामाबाद में मचा रहा हड़कंप

By: PalPal India News
February 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान ने पेरिस यात्रा के दौरान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल किया. अफगान हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण यह अनुमति दी गई.

आपको बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान फ्रांस जाते समय करीब 46 मिनट तक पाकिस्तान में रहा। इससे पाकिस्तानी अधिकारियों में हड़कंप मच गया। साल 2019 में पीएम मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया था। हालांकि कुछ महीनों पहले बैन हटा लिया गया है। नई दिल्ली से फ्रांस की उड़ान भरने के दौरान रास्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान बिना बताए पाकिस्तान में घुस गया। करीब 46 मिनट तक पीएम मोदी का विमान पाकिस्तान के एयरो स्पेस में रहा। इससे इस्लामाबाद में हड़कंप मच गया। पाकिस्तान के एआरवाई न्यूज ने यह जानकारी दी है। एआरवाई न्यूज ने नागरिक उड्डयन स्रोतों का हवाला देते हुए बताया कि भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के विमान ने नई दिल्ली से पेरिस की यात्रा के दौरान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल किया।

रिपोर्ट के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी का विमान “इंडिया 1” शेखपुरा, हफीजाबाद, चकवाल और कोहाट से पाकिस्तानी क्षेत्र में प्रवेश किया और 46 मिनट तक पाकिस्तान की सीमा में रहा। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने आगे कहा कि अफगान हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भारतीय पीएम के विमान को अनुमति दी गई थी। यह पहली बार नहीं है कि भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के विमान ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल किया हो। पिछले साल अगस्त में मोदी के विमान ने पोलैंड से दिल्ली की यात्रा के दौरान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का भी उपयोग किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *