दिल्ली से महाकुंभ जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, 4 की मौत, 13 घायल

By: PalPal India News
February 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। ट्रैवलर बस में सवार सभी लोग प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे। की तभी डंपर ने ट्रैवलर बस को करीब दो किलोमीटर तक घसीटते हुए चला गया।

माघ पूर्णिमा पर संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु देश भर के कोने-कोने से प्रयागराज पहुंच रहे हैं। संघम घाट से लेकर बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और हाईवे सब श्रद्धालुओं के सैलाब सा उमड़ रहा है। इस बीच फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। दिल्ली के उत्तम नगर से कुंभ यात्रियों को लेकर प्रयागराज जा रही ट्रैवेल बस कानपुर प्रयागराज हाईवे पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दूधी कगार मोड़ के पास गिट्टी भरे डंपर में पीछे से टकराई। इस हादसे में बस चालक समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में 2 किलोमीटर तक घसीट गए लोग 

दरअसल घटना दूधी कगार मोड़ के समीप बुधवार को लगभग सुबह 5:00 बजे हुई। डंपर ने ट्रैवलर बस को करीब दो किलोमीटर तक घसीटा। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। ट्रैवलर बस में सवार कुल 21 दर्शनार्थियों में बस चालक सहित चार की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *