टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 142 रनों से हराया, 3-0 से किया क्लीन स्वीप

By: PalPal India News
February 13, 2025

अहमदाबाद। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 142 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 से इंग्लैंड को क्लीन स्वीप कर दिया हैं. इससे पहले तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज छह रन के स्कोर पर टीम को कप्तान रोहित शर्मा के रूप में पहली बड़ा झटका लगा. इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने मिलकर पारी को संभाला. टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 10 विकेट खोकर 356 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 112 रनों की आतिशी पारी पारी खेली. इस तूफानी पारी के दौरान शुभमन गिल ने 102 गेंदों पर 14 चौके और तीन छक्के लगाए. शुभमन गिल के अलावा श्रेयस अय्यर ने 78 रन बनाए.

दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम को मार्क वुड ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंग्लैंड की ओर से स्टार गेंदबाज आदिल राशिद ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. आदिल राशिद के अलावा मार्क वुड ने दो विकेट लिए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 357 रन बनाने थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बोर्ड पर जड़ दिए. लेकिन लगातार विकेट गिरते रहने के कारण  इंग्लैंड की पूरी टीम 34.2 ओवर में महज 214 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से स्टार आलराउंडर गस एटकिंसन और टॉम बैंटन ने सबसे ज्यादा 38 रनों की पारी खेली. गस एटकिंसन और टॉम बैंटन के अलावा बेन डकेट ने 34 रन बनाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *