बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर, जिन्होंने चिट्टियां कलाइयां और बेबी डॉल जैसे सुपरहिट गाने दिए हैं, एक बार फिर धमाकेदार वापसी कर रही हैं। उनका नया गाना गोरी है कलाईयां फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी का प्रमुख ट्रैक होगा। खास बात यह है कि इस गाने में कनिका के साथ मशहूर रैपर बादशाह भी नजर आएंगे, जो इसे और भी ग्रैंड बना देगा। वहीं, इस म्यूजिक वीडियो में भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर की मौजूदगी गाने को और आकर्षक बना रही है।
कनिका कपूर की आवाज हमेशा से बॉलीवुड चार्टबस्टर्स की पहचान रही है। इस बार भी गोरी है कलाईयां अपने एनर्जेटिक बीट्स और कनिका की जादुई आवाज़ से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर देगा। कनिका और बादशाह की जोड़ी एक बार फिर म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचाने को तैयार है।
बॉलीवुड के साथ-साथ कनिका इंडिपेंडेंट म्यूजिक में भी नए प्रयोग कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने मटक मटक और फैंटेसी जैसे गानों से अपनी अलग पहचान बनाई, जहां भारतीय धुनों को अफ्रीकी बीट्स और मॉडर्न साउंड के साथ फ्यूजन करके एक नया म्यूजिक स्टाइल पेश किया।