सिंगर-कंपोजर विशाल ददलानी का हुआ एक्सीडेंट, पुणे कॉन्सर्ट पोस्टपोन

By: PalPal India News
February 14, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मशहूर म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और रियलिटी शो के जज के तौर पर नजर आने वाले विशाल ददलानी का एक्सीडेंट हो गया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एक हादसा हो गया है और इस वजह से उनका कॉन्सर्ट भी पोस्टपोन हो गया. ये खबर सुनते ही उनके तमाम फैंस भी शॉक्ड रह गये. फैंस चिंतित हो गए और जल्द ठीक होने की कामना करने लगे है.

विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया एक स्टोरी पोस्ट की. उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा बुरी किस्मत. ये पोस्ट देखने के बाद हर कोई हक्का बक्का रह गया कि आखिर उन्हें क्या हो गया है. हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि आखिर विशाल ददलानी का एक्सीडेंट कैसे हुआ और कब हुआ.

टिकट के पैसे होंगे रिफंड
विशाल ददलानी के कॉन्सर्ट कैंसिल होने की वजह से ऑर्गनाइजर्स ने फैंस के पैसे लौटने की बात भी लिखी है. सोशल मीडिया पर Just Urbane नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बारे में जानकारी दी गई है. जहां बताया है कि विशाल-शेखर का कॉन्सर्ट कैंसिल करना पड़ रहा है. उन्होंने खेद प्रकट करते हुए ये भी बताया कि वह टिकटों के पैसे रिफंट कर देंगे.

फैंस ने जताई चिंता
इस पोस्ट पर फैंस भी चिंता जता रहे हैं और सिंगर के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. फैंस ने उनकी परेशानी को समझते हुए विशाल ददलानी को जल्द ठीक होकर लौटने की बात कही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *