शरीर में खून की कमी दूर करने के उपाय

By: PalPal India News
February 15, 2025

हमारा शरीर किसी भी अंदरूनी परेशानी के संकेत अलग-अलग तरीकों से देता है। खून की कमी होने पर इसका असर चेहरे, हाथों और पैरों पर भी दिखाई देने लगता है। जब शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा घट जाती है, तो पैरों में कुछ खास लक्षण नजर आने लगते हैं।

शरीर में खून की कमी के लक्षण
पैरों का ठंडा रहना- हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर के अनुसार, अगर आपके पैर हमेशा ठंडे रहते हैं, चाहे आप मोजे या जूते ही क्यों न पहन लें, तो यह शरीर में आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। आयरन, हीमोग्लोबिन के निर्माण में सहायक होता है और शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। इसकी कमी से रक्त संचार प्रभावित होता है, जिससे पैरों में ठंडापन बना रहता है।

पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन- जिन लोगों के शरीर में हीमोग्लोबिन कम होता है, उन्हें पैरों में कमजोरी महसूस हो सकती है। बार-बार झुनझुनी या सुन्नता होने का कारण यह है कि जब शरीर में पर्याप्त खून नहीं होता, तो नसों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, जिससे यह समस्या होती है।

शरीर में खून की कमी दूर करने के उपाय

  • हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और सरसों को डाइट में शामिल करें।
  • सूखे मेवे जैसे काले किशमिश, अंजीर और सूखा आलूबुखारा खाएं।
  • अनार और चुकंदर का सेवन करें, ये रक्त बढ़ाने में मददगार होते हैं।
  • गुड़ और तिल का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है।
    अगर शरीर में खून की कमी के ये लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत आयरन युक्त आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *