ऑनस्क्रीन रोमांस करेंगे हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी

By: PalPal India News
February 15, 2025

टेलीविजन की मशहूर निर्माता एकता कपूर एक नया शो लेकर आ रही हैं, जिसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस शो में लीड रोल निभाने को लेकर कई नाम सामने आए थे, लेकिन अब खबर है कि हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को इसके लिए फाइनल कर लिया गया है।

पहले ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि यह किरदार प्रणाली राठौड़ को ऑफर किया गया था, क्योंकि वे और हर्षद चोपड़ा पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है में साथ नजर आ चुके हैं। उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालांकि, अब यह कंफर्म हो गया है कि इस शो में शिवांगी जोशी हर्षद चोपड़ा के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नया शो सोनी टीवी पर प्रसारित होगा, और इसका टेंटेटिव टाइटल बहारें तय किया गया है। हालांकि, अभी तक शो से जुड़ी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। गौरतलब है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवांगी जोशी ने नायरा का किरदार निभाया था, जबकि हर्षद चोपड़ा ने अभिमन्यु बिरला का रोल निभाया था, जो शो में नायरा की बेटी अक्षरा के पति बने थे। यानी, ऑनस्क्रीन हर्षद, शिवांगी के दामाद के रूप में नजर आए थे। अब नए शो में दोनों बतौर लीड जोड़ी नजर आएंगे, जिससे फैंस काफी उत्साहित हैं।

शिवांगी जोशी को पिछली बार एकता कपूर के शो बरसातें में देखा गया था, जहां उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने सराहा था। वहीं, प्रणाली राठौड़ को लेकर खबरें हैं कि उन्हें कुमकुम भाग्य में कास्ट किया जा सकता है, जहां वे प्रार्थना के किरदार में नजर आ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *