अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रही थी युवती तो ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

By: PalPal India News
February 15, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले में एक युवती ने सुसाइड नोट लिख ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। दो महिलाएं युवती को अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करती थीं।

जानकारी अनुसार बिजनौर जिले में दो महिलाएं एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रही थीं। परेशान युवती ने गांव झलरा के पास शनिवार सुबह बिजनौर-किरतपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। मृतक युवती के हाथ में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें गांव के एक युवक और दो महिलाओं पर धोखे से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच कर रही है।

युवती के हाथ में मिला सुसाइड नोट

घटना की सूचना पर जीआरपी और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवती के हाथ में एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि एक युवक ने उसे बुलाकर चोरी से उसका वीडियो बना लिया और उसे पता भी नहीं चला। वह अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इतना ही नहीं, दो महिलाएं भी युवक का साथ दे रही हैं। तीनों मिलकर उसे परेशान कर रहे हैं और इसी वजह से वह आत्महत्या का रही है।  युवती की मौत की खबर से इलाके में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच कर रही है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और साथ ही सुसाइड नोट की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *