THDC इंडिया लिमिटेड में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है. इसके लिए टीएचडीसी ने S-1 ग्रेड में जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (गेस्ट हाउस) के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे टीएचडीसी की आधिकारिक वेबसाइट thdc.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन शुरू हो गया है.
टीएचडीसी के इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 07 पदों पर बहाली की जाएगी. अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो 14 मार्च तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.
आयु सीमा- जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, उन उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए. तभी वे आवेदन करने के बारे में सोच सकते हैं.
योग्यता- इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से निम्नलिखित डिग्री में से किसी एक में न्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना जरूरी है.
होटल मैनेजमेंट
बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी
बी.एससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन
बी.एससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल मैनेजमेंट
आवेदन शुल्क: 600 रुपये
आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/PwBD/भूतपूर्व सैनिक/विभागीय उम्मीदवार) के लिए आवेदन शुल्क: कोई शुल्क नहीं
सैलरी- जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 29,200 रुपये – 3% से 1,19,000 (आईडीए) भुगतान किया जाएगा.
टीएचडीसी में ऐसे होगा सेलेक्शन
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनका चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा का पूरा वेटेज 100% होगा. THDC भर्ती 2025, होटल मैनेजमेंट ग्रेजुएट के लिए एक सुनहरा अवसर है. इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए और कंप्यूटर आधारित टेस्ट की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए THDC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.