टोरंटो। कैरेबियन के टर्क्स एंड कैकोस द्वीप पर छुट्टियां मना रही एक 55 वर्षीय कैनेडियन महिला के लिए शार्क के साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश खौफनाक साबित हुई। स्नॉर्कलिंग के दौरान जब वह उथले पानी में एक 6 फुट लंबी शार्क के करीब पहुंची, तो अचानक उस पर हमला हो गया, जिससे उसने अपने दोनों हाथ गंवा दिए।
यह दर्दनाक घटना 7 फरवरी को प्रोविडेन्शियल्स द्वीप के पास हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला पानी में कुछ गज की दूरी पर थी, जब शार्क ने अचानक उसके हाथों को अपने जबड़े में जकड़ लिया। महिला का पति तुरंत पानी में कूदा और शार्क को भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
हमले के तुरंत बाद महिला को प्राथमिक चिकित्सा दी गई। डॉक्टरों ने बताया कि एक हाथ को कलाई के नीचे से और दूसरे को कोहनी के ऊपर से काटना पड़ा। गंभीर हालत के कारण उसे इलाज के लिए कनाडा भेजा गया, जहां उसकी आगे की सर्जरी की गई।