जबलपुर। DMLT दो वर्षीय कोर्स होने के बावजूद 2021-22 बैच के विद्यार्थियों का कोर्स चार वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। विभागीय लापरवाहियों का खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। फाइनल ईयर की परीक्षा के परिणाम अब तक जारी नहीं किए गए हैं, जिससे विद्यार्थी मानसिक तनाव में हैं और उनका समय एवं आर्थिक नुकसान हो रहा है।
सरकार द्वारा नई भर्तियां जारी की गई हैं, लेकिन DMLT कोर्स पूरा न होने के कारण छात्र इन अवसरों से वंचित रह सकते हैं। यह केवल DMLT ही नहीं, बल्कि समस्त पैरामेडिकल विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। छात्र-छात्राओं ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम जारी कर छात्रों के हितों की रक्षा करनी चाहिए।