पलपल इंडिया प्रतिनिधि। देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. छोटे जिलों के किसान के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर सामने आई है जिसमें केंद्र सरकार किसानों को अपनी उपज सीधे उपभोक्ताओं को बेचने की अनुमति देने के लिए एक मॉडल पर काम कर रही है, जिससे बिचौलियों की भूमिका कम हो जाएगी. इसका सीधा फायदा किसान और आम आदमी को होगा.
दरअसल, केंद्र सरकार एक ऐसे मॉडल पर काम कर रही है जिससे कृषि उत्पादों की खरीदी-बिक्री में बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाएगी. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार किसानों को अपनी उपज सीधे उपभोक्ताओं को बेचने की अनुमति देने के लिए एक मॉडल पर काम कर रही है, जिससे बिचौलियों की भूमिका कम हो जाएगी. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पूसा परिसर में गणतंत्र दिवस परेड के बाद लगभग 400 किसानों के साथ बातचीत करते हुए चौहान ने इस बात पर जोर दिया कि ‘खेत से उपभोक्ता तक’ मॉडल से किसानों को अधिकतम लाभ मिलने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा, “कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान इसकी आत्मा हैं. किसानों के बिना भारत समृद्ध नहीं हो सकता। हालांकि, कृषि राज्य का विषय है, लेकिन केंद्र सरकार किसानों को व्यापक सहायता प्रदान करेगी.”
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है की, “भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में कृषि क्षेत्र और किसानों का योगदान अहम भूमिका निभाएगा. केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी आपका सहयोग करेंगी.”