जबलपुर: शादी समारोह में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक को चाकू मार कर उतारा मौत के घाट

By: PalPal India News
February 20, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई. शादी समारोह में हुए विवाद को शांत कराने गए युवक अभिषेक रजक पर लड़की पक्ष के करण और अर्जुन रजक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।  वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह घटना गढ़ा थाना क्षेत्र के शक्ति नगर की। जहाँ बारात अधारताल से शक्ति नगर आई थी, बारात में शामिल होने अभिषेक रजक भी आया था। जहाँ शादी समारोह के दौरान विवाद हो गया जिसके बाद बारात में शामिल अभिषेक रजक वहीं खड़ा था, तभी लड़की पक्ष के करण रजक और अर्जुन रजक का पड़ोस के एक युवक से झगड़ा हो गया। शोर सुनकर अभिषेक बीच-बचाव करने पहुंचा और झगड़ा रोकने की कोशिश की। इसी बात पर करण और अर्जुन नाराज हो गए और अभिषेक से गाली-गलौज करने लगे। जब अभिषेक ने इसका विरोध किया, तो दोनों ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *