10वी बोर्ड पेपर में नक़ल करने से रोकने पर मार दी गोली, बदमाशों ने दो छात्रों को मारी गोली, एक की मौत

By: PalPal India News
February 21, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,सासाराम। बिहार के सासाराम में मैट्रिक परीक्षा के दौरान बवाल हो गया। यहां विवाद होने पर बदमाशों ने दो छात्रों को गोली मार दी। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज किया जा रहा है। छात्रों को गोली लगने के बाद एक छात्र की मौत से गुस्साए ग्रामीण ने शव को रखकर कोलकाता-बनारस नेशनल हाईवे जाम कर दिया। दो छात्रों को गोली लगने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बवाल कर दिया और शव रखकर कोलकाता-बनारस नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान आगजनी की घटनाएं भी हुईं। विरोध कर रहे लोगों ने आगजनी भी की। इससे कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। स्थानीय अधिकारियों ने ग्रामीणों समझाया इसके बाद ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे का जाम खत्म किया।

बताया जा रहा है कि गोलीबारी के बाद दोनों घायल छात्रों को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान एक छात्र ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में जारी है।

परिजन कर रहे अपराधियों को पकड़ने की मांग

घटना से नाराज परिजन और ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बदमाशों ने छात्रों पर उश समय हमला किया, जब वे परीक्षा देकर लौट रहे थे। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान एक छात्र ने नकल कराने से मना कर दिया था। इसी वजह से विवाद हुआ था और परीक्षा से लौटते समय बदमाशों ने दो छात्रों को गोली मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *