राष्ट्रिय राज्यमार्ग 30 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बस से टकराई, चार लोगों की मौके पर मौत

By: PalPal India News
February 21, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,मैहर। मैहर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में स्कार्पियो कार बस से टकरा गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। स्कार्पियो में सवार लोग भोपाल से प्रयागराज कुंभ जा रहे थे।

यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब चार बजे मैहर के पास हुआ। यहां एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार बस से टकरा गई, जिसकी वजह से चार की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार स्कार्पियो में सवार छह लोग भोपाल से प्रयागराज कुंभस्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मैहर थाना क्षेत्र में राम मंदिर के पास यह स्कार्पियो सड़क किनारे खड़ी बस में पीछे से टकरा गई।

मरने वालों की हुई शिनाख्त

इस हादसे में रोहित कुशवाहा (24), डोलाराम कुशवाहा (50), उमेश कुशवाहा (45) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश कुशवाहा (60), शिवम कुशवाहा (24) और तुलसीराम कुशवाहा (50) को मैहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां ओमप्रकाश की भी मौत हो गई। दो घायलों का संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *