PM इंटर्नशिप स्कीम 2025 के दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना के तहत देशभर की 300 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां एक लाख से ज्यादा इंटर्नशिप के अवसर प्रदान कर रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 12 मार्च 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
इंटर्नशिप के लिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
सरकारी नौकरी करने वाले अभ्यर्थियों के माता-पिता या अभिभावक इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
इस योजना के तहत बीटेक, एमबीए, सीए जैसी प्रोफेशनल डिग्री धारकों को आवेदन की अनुमति नहीं होगी।
केवल 10वीं, 12वीं, ITI, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए और बीफार्मा योग्य उम्मीदवारों के लिए यह इंटर्नशिप उपलब्ध है।
इंटर्नशिप के लिए किन क्षेत्रों में मिलेंगे मौके?
PM Internship Scheme 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 25 विभिन्न क्षेत्रों में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा, जिनमें शामिल हैं:
✔ बैंकिंग
✔ ऑटोमोबाइल
✔ एविएशन
✔ एग्रीकल्चर
✔ फार्मा
✔ आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी)
✔ हाउसिंग
✔ एफएमसीजी
✔ पेट्रोलियम
✔ जेम्स एंड ज्वेलरी
✔ इंफ्रास्ट्रक्चर आदि।
PM इंटर्नशिप स्कीम में सैलरी और अन्य लाभ
इस योजना के तहत चयनित युवाओं को हर महीने 5000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।
इसमें से 4500 रुपये केंद्र सरकार प्रदान करेगी।
500 रुपये संबंधित कंपनी की ओर से दिए जाएंगे।
इसके अलावा, 6,000 रुपये की एकमुश्त राशि भी प्रदान की जाएगी।
यह एक पेड इंटर्नशिप होगी, जिससे युवाओं को कई महत्वपूर्ण कौशल सीखने का अवसर मिलेगा।
PM इंटर्नशिप स्कीम 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
ऑफिशियल वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त करें और वेरिफाई करें।
नया पेज खुलने पर अपनी शैक्षिक योग्यता, जिला और इच्छित क्षेत्र से संबंधित जानकारी दर्ज करें।
आवेदन फॉर्म भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
इस योजना के तहत उम्मीदवार एक साथ अधिकतम तीन इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि कोई एक ऑफर पसंद नहीं आता, तो वे दूसरे विकल्प को चुन सकते हैं।