ओडिशा: बालासोर में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन डीरेल होकर बिजली के खंभे से टकराई

By: PalPal India News
February 23, 2025

बालासोर। ओडिशा के बालासोर जिले में न्यू जलपाईगुड़ी-चेन्नई एक्सप्रेस एक बड़ा हादसा होने से बच गई। ट्रेन एक इलेक्ट्रिक पोल से टकराने के बाद पटरी से उतर गई, लेकिन सौभाग्य से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) ओम प्रकाश चरन ने इस घटना की पुष्टि की।

यह दुर्घटना बालासोर जिले के साबिरा रेलवे स्टेशन के पास हुई, जब ट्रेन कोलकाता से चेन्नई की ओर जा रही थी। इलेक्ट्रिक पोल से टकराने के कारण ट्रेन का इंजन प्रभावित हुआ और कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लोकोमोटिव (इंजन) में किसी तकनीकी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। हादसे की विस्तृत जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *