महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब, प्रयागराज में 25 किलोमीटर लंबा जाम

By: PalPal India News
February 23, 2025

प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर अंतिम पवित्र स्नान होगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 23 फरवरी को मेले का अंतिम वीकेंड होने के कारण रविवार को भी लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंचे, जिससे यातायात व्यवस्था पर भारी असर पड़ा।

महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने निजी वाहनों से पहुंच रहे हैं, जिससे हाईवे पर करीब 25 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस भीषण ट्रैफिक के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रयागराज जोन के आईजी प्रेम गौतम, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव और एएसपी राजेश सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, यातायात नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *