अगर आप कीपैड फोन इस्तेमाल करते हैं और नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए रिलायंस जियो ने शानदार ऑफर पेश किया है। JioBharat K1 Karbonn 4G अब सिर्फ 699 रुपये में उपलब्ध है। यह कीमत ब्लैक और ग्रे वेरिएंट के लिए है, जबकि ब्लैक और रेड वेरिएंट की कीमत 939 रुपये रखी गई है। यह फोन Amazon India और JioMart पर आसानी से खरीदा जा सकता है।
JioBharat K1 Karbonn 4G की खासियतें
यह फोन उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प है जो सस्ता, भरोसेमंद और 4G सपोर्ट वाला कीपैड फोन चाहते हैं। Amazon पर इसे 3,592 रेटिंग्स के बाद 3.3 स्टार की औसत रेटिंग मिली है, जो इसे एक अच्छा बजट फोन बनाता है।