डंपर ट्रक और मिनी बस की टक्कर में 5 की मौत, 5 लोग घायल

By: PalPal India News
February 24, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,गुजरात। गुजरात के सुरेंद्रनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें 5 लोगो की मौत हो गई। यहाँ एक डंपर, ट्रक और मिनी बस के बीच टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है वहीँ इस घटना में 5 लोग घायल भी हुए हैं।

इस मामले में सीडीएचओ बीजी गोहिल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘आज हाईवे पर हादसा हो गया, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। उन 10 लोगों में से 5 की मौत हो गई है, बाकी 5 का इलाज चल रहा है। ये पश्चिम बंगाल का एक परिवार था। ये लोग सोमनाथ से अपने घर वापस जा रहे थे।

बताया जा रहा है की डंपर, ट्रक और मिनी बस बहुत तेज़ रफ़्तार में थे जिस कारण इनके बीच जोरदार टक्कर हो गई, इस टक्कर के बाद मौके पर पुलिस मौजूद रही और फ़ौरन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ सभी घ्यालों का ईलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *