आजकल अनहेल्दी खान-पान और खराब ओरल हाइजीन के कारण दांत पीले पड़ जाते हैं। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जो दांतों पर दाग छोड़ते हैं, जबकि कुछ प्राकृतिक रूप से दांतों की सफेदी बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर आप भी पीले दांतों से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करके उन्हें चमकदार बना सकते हैं।
सेब
सेब में प्राकृतिक एसिड होते हैं, जो लार के उत्पादन को बढ़ाते हैं। लार, दांतों पर जमी गंदगी और एसिड को साफ करने में सहायक होती है, जिससे दांत चमकदार बने रहते हैं।
बादाम
बादाम चबाने से लार का उत्पादन बढ़ता है, जिससे मुंह स्वच्छ रहता है और दांतों पर प्लाक नहीं जमता।
अनानास
अनानास में मौजूद ब्रोमेलेन एंजाइम दांतों के दाग हटाने और मसूड़ों की सूजन को कम करने में मदद करता है।
खट्टे फल
संतरा, नींबू और कीवी जैसे खट्टे फल लार के प्रवाह को बढ़ाते हैं, जिससे दांतों पर जमी गंदगी हटाने में मदद मिलती है।
गाजर
गाजर एक नैचुरल टूथब्रश की तरह काम करता है। इसे चबाने से दांतों पर जमी गंदगी हटती है और बैक्टीरिया खत्म होते हैं।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में मेलिक एसिड पाया जाता है, जो दांतों के पीलापन को दूर करने में सहायक होता है।
घरेलू नुस्खे जो आएंगे काम
✔️ बेकिंग सोडा और नींबू: बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं और हफ्ते में 1-2 बार दांतों पर ब्रश करें।
✔️ स्ट्रॉबेरी और नमक: मैश की हुई स्ट्रॉबेरी में थोड़ा सा नमक मिलाकर दांतों पर रगड़ें, इससे दाग धीरे-धीरे कम होंगे।
✔️ नारियल तेल कुल्ला: 10-15 मिनट तक मुंह में नारियल तेल घुमाएं और फिर कुल्ला करें। इससे दांतों की सफेदी बढ़ती है और बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं। इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपने दांतों को मोती की तरह चमकदार बना सकते हैं!