2000 रुपए से कम में मिलने वाली टॉप ब्रांड की स्मार्टवॉच

By: PalPal India News
February 24, 2025

अगर आप अपनी फिटनेस को लेकर जागरूक हैं और किफायती दाम में बेहतरीन स्मार्टवॉच की तलाश कर रहे हैं, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। स्मार्टवॉच न केवल आपकी हेल्थ को मॉनिटर करने में मदद करती है, बल्कि वर्कआउट के दौरान भी काफी सुविधाजनक होती है। अगर आपका बजट 2000 रुपए से कम है, तो भी आपको बेहतरीन फीचर्स वाली स्मार्टवॉच मिल सकती हैं। इनमें ब्लूटूथ कॉलिंग, AMOLED डिस्प्ले, दमदार बैटरी और स्पोर्ट्स मोड जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी टॉप स्मार्टवॉच के बारे में, जो स्टाइलिश डिजाइन और शानदार फीचर्स के साथ आती हैं।
1. Noise Pulse 2 Max
डिस्प्ले: 1.85 इंच
ब्लूटूथ कॉलिंग: हां
बैटरी लाइफ: 10 दिन
ब्राइटनेस: 550 निट्स
स्पोर्ट्स मोड: 100+
अतिरिक्त फीचर: डू नॉट डिस्टर्ब मोड
उपयुक्तता: पुरुष और महिलाएं दोनों

2. Fire-Boltt Visionary
डिस्प्ले: 1.78 इंच AMOLED
ब्लूटूथ कॉलिंग: हां
कीमत: ₹1799

3. Fastrack Limitless Glide Smartwatch
डिस्प्ले: LCD
बैटरी लाइफ: 7 दिन
संगतता: एंड्रॉयड और iOS दोनों
कीमत: ₹1399

4. Boult Drift+ Smartwatch
डिस्प्ले: 1.85 इंच HD LCD
ब्लूटूथ कॉलिंग: हां
टच स्क्रीन: हां
वॉटर-रेसिस्टेंट: हां (बारिश में पहन सकते हैं)
कीमत: ₹1399 (अमेजन पर उपलब्ध)

5. Noise Twist Go Round Dial Smartwatch
डिस्प्ले: 1.39 इंच TFT
ब्लूटूथ कॉलिंग: हां
डिजाइन: राउंड डायल
कीमत: ₹1399
ये सभी स्मार्टवॉच कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स के साथ आती हैं। अगर आप किफायती और स्टाइलिश स्मार्टवॉच की तलाश में हैं, तो इनमें से कोई भी एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *