महाकुंभ पहुंचे अक्षय कुमार लगाई आस्था की पावन डुबकी, तस्वीरें आई सामने

By: PalPal India News
February 24, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार भी प्रयागराज पहुंचे और महाकुंभ मेले में शामिल हुए। उन्होंने त्रिवेणी संगम में भारी भीड़ के बीच आस्था की पावन डुबकी लगाई।

साल 2025 का सबसे बड़े उत्सव महाकुंभ अब खत्म होने वाला है। 144 वर्षों में केवल एक बार आयोजित होने वाले इस दुर्लभ महाकुंभ में देश और दुनिया के अलग-अलग कोने से लोग पावन डुबकी लगाने पहुंचे। इसमे बॉलीवुड के कई नामी सितारे भी शरीक हुए। अब बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार भी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में पहुंचे हैं। उन्होंने त्रिवेणी संगम में आस्था की पावन डुबकी लगाई। भारी भीड़ के बीच आम लोगों की तरह ही अक्षय कुमार इसमें शामिल हुए और स्नान किया। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं, जिसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

अक्षय का दिखा सरल मिजाज

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री चहेते अभिनेताओं में से एक अक्षय कुमार आज सुबह महाकुंभ मेले में पहुंचे। अभिनेता ने सादे और सरल अंदाज में नजर आए। बिना किसी शोबाजी के उन्होंने संगम में स्नान किया। सफेद कुर्ता पायजामा पहना उन्हें संगम में स्नान करते देखा गया। भारी भीड़ के बीच से होते हुए वो घाट पर पहुंचे और लोगों के साथ ही उन्होंने आम लोगों की तरह ही स्नान किया। अक्षय ने हाथ जोड़कर पूजा की। सिर से पांव तक भीगे हुए एक्टर गंगा, यमुना और सरस्वती संगम से बाहर आए। इस दौरान वो अपने चाहने वालों से हाथ मिलाते दिखे। एक्टर के फैंस उनका ये सरल स्वभाव देखकर हैरान हो गए और अब उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

अक्षय की हो रही तारीफ

एक्टर की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘अक्षय इतने बड़े एक्टर बन गए हैं, लेकिन आज भी जमीन से जुड़े हुए हैं।’ एक और एक्स यूजर ने लिखा, ‘अक्षय बड़े दिल वाले हैं, वो अपने फैंस को निराश नहीं करते।’ एक शख्स ने लिखा, ‘अक्षय अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं।’ इस तरह के कमेंट आ रहे हैं। वहीं कई लोग अक्षय की फिटनेस की भी तारीफ कर रहे हैं। जिस तरह से वो बिना किसी सहारे के नदी में उतरकर स्नान करते हैं, उसकी भी तारीफ हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *