महाशिवरात्रि का उल्लास: देशभर में मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़

By: PalPal India News
February 26, 2025

नई दिल्ली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अयोध्या, वाराणसी समेत पूरे देश में भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। विभिन्न शहरों के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां भक्त पूरे श्रद्धा भाव से शिवलिंग का जलाभिषेक और पूजन कर रहे हैं।

अयोध्या के राम मंदिर, वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर सहित अन्य प्रसिद्ध मंदिरों से भक्तों की भारी भीड़ के दृश्य सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में श्रद्धालुओं का अपार उत्साह और भक्ति भावना झलक रही है।

काशी विश्वनाथ मंदिर में साधु-संतों और श्रद्धालुओं का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। भक्त भजन-कीर्तन करते हुए भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। साधु-संत भी विशेष पूजा-पाठ में लीन हैं और पूरे वातावरण में “हर हर महादेव” के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।

महाशिवरात्रि की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है, वहीं प्रयागराज में महाकुंभ के समापन और इस शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। गंगा स्नान को शुभ मानते हुए हजारों भक्त पवित्र डुबकी लगा रहे हैं, क्योंकि मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान और भगवान शिव की आराधना से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *