Samsung ने भारत में अपनी Galaxy M सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Galaxy M06 और Galaxy M16 लॉन्च किए हैं। इससे पहले कंपनी ने Galaxy M05 और M15 बाजार में उतारे थे। नए हैंडसेट MediaTek Dimensity 6300 SoC प्रोसेसर से लैस हैं और बजट सेगमेंट के यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प माने जा रहे हैं।
Samsung Galaxy M06 5G – कीमत और उपलब्धता
Galaxy M06 5G का बेस मॉडल (4GB रैम + 128GB स्टोरेज) ₹9,999 में उपलब्ध है, जबकि 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹11,499 रखी गई है। इस फोन की सेल 7 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
Samsung Galaxy M16 5G – कीमत और उपलब्धता
Galaxy M16 5G की शुरुआती कीमत ₹12,499 है, जिसमें 4GB रैम + 128GB स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः ₹13,999 और ₹15,499 रखी गई है। इसकी सेल 5 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। Samsung ग्राहकों को Galaxy M16 पर ₹1,000 का कैशबैक और Galaxy M06 पर ₹500 का कैशबैक भी दे रहा है।
Samsung Galaxy M06 5G – फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.7 इंच का HD+ LCD पैनल, 90Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स पीक ब्राइटनेस
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300
सॉफ्टवेयर: Android 15 पर आधारित One UI 7
बैटरी: 5,000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
कैमरा:- रियर: 50MP प्राइमरी कैमरा + 2MP डेप्थ सेंसर
फ्रंट: 8MP सेल्फी कैमरा
सेंसर: साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
कनेक्टिविटी: 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS, USB Type-C
Samsung Galaxy M16 5G – खास फीचर्स
डिस्प्ले: 6.7 इंच का Full HD+ AMOLED पैनल, 90Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300
सॉफ्टवेयर: One UI 7 (Samsung का 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा)
बैटरी: 5,000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग
कैमरा:- रियर: 50MP प्राइमरी कैमरा + 5MP अल्ट्रा-वाइड लेंस + 2MP डेप्थ सेंसर
फ्रंट: 13MP सेल्फी कैमरा
कनेक्टिविटी: 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS, USB Type-C
अन्य फीचर्स: साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP54 रेटिंग (पानी और धूल से सुरक्षा)
Samsung के इन किफायती 5G स्मार्टफोन्स बजट सेगमेंट के लिए ये डिवाइसेस बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।