दिल्ली: 15 साल पुराने वाहनों को 1 अप्रैल से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

By: PalPal India News
March 2, 2025

नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने प्रदूषण पर नियंत्रण हेतु एक अहम फैसला घोषित किया है। 1 अप्रैल से दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों को किसी भी पेट्रोल पंप से पेट्रोल या डीजल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

15 साल पुराने वाहनों को 31 मार्च तक ईंधन उपलब्ध रहेगा, जिसके बाद उन्हें ईंधन नहीं मिलेगा। इस निर्णय को लागू करने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है, जो इन वाहनों का पता लगाने के लिए पेट्रोल पंपों पर गैजेट लगाएगी। प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास में एक पौधारोपण अभियान भी शुरू किया जाएगा, जिसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों को भागीदारी के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें भविष्य में लाभ मिल सके। साथ ही, प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों, होटलों, ऑफिसों और कॉम्प्लेक्स में गैजेट और एंटी स्मॉग गन लगाने का आदेश जारी किया गया है। ऊंची इमारतों और व्यावसायिक क्षेत्रों में भी यह व्यवस्था अनिवार्य कर दी गई है। दिल्ली एयरपोर्ट के प्रदूषण फैलाने की जांच भी की जा रही है, जिससे इसे भी प्रदूषण रोकने में योगदान देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *