विटामिन डी की कमी बन सकती है कई समस्याओं का कारण, जाने यहाँ

By: PalPal India News
March 3, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। शरीर में पोषक तत्वों की कमी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकती है। यही नहीं बड़ी बिमारियों के लक्षण भी शारीर में  पैदा कर सकती है इसी कारन हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करने की सलाह देते हैं। विटामिन डी की कमी भी आपकी ओवरऑल हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। इस विटामिन की कमी को दूर करने के तरीके के बारे में जानने से पहले इस विटामिन डेफिशिएंसी के दौरान दिखाई देने वाले लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

विटामिन D कमी से महसूस हो सकती है थकान और कमजोरी

अगर आपको दिन भर थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है, तो इस लक्षण को मामूली समझकर नजरअंदाज करने की गलती न करें। थकान और कमजोरी, ये लक्षण विटामिन डी की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। इसके अलावा अगर आप अक्सर उदास रहने लगे हैं, तो हो सकता है कि आपकी बॉडी में इस जरूरी विटामिन की कमी पैदा हो गई हो।

हड्डियों-मांसपेशियों पर पड़ता है बुरा असर

बॉडी में विटामिन डी की कमी की वजह से आपकी हड्डियां और मांसपेशियां बुरी तरह से प्रभावित हो सकती हैं? हड्डियों में दर्द महसूस होना या फिर मांसपेशियों में कमजोरी या फिर ऐंठन महसूस होना, विटामिन डी की कमी का संकेत साबित हो सकता है। इसके अलावा हेयर फॉल और त्वचा का पीला पड़ना भी विटामिन डी की कमी के लक्षण हो सकते हैं।

विटामिन डी की कमी को दूर करने का तरीका

इस जरूरी विटामिन की कमी को दूर करने के लिए आपको अपने डाइट प्लान में विटामिन डी से भरपूर खाने-पीने की चीजों को शामिल करना होगा। आपको बता दें कि दूध में विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा विटामिन डी की कमी से छुटकारा पाने के लिए मशरूम का सेवन भी किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो मछली का सेवन करके भी इस विटामिन की डेफिशिएंसी को दूर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *