पलपल इंडिया प्रतिनिधि। भारत के प्रमुख बिजनेसमैन में से एक आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ‘ब्रिटेन गॉट टैलेंट’ की एक क्लिप पोस्ट की। इतना ही नहीं, इसके साथ ही उन्होंने मंडे मोटिवेशन के तौर पर खास नोट भी लिखा जो लोगों को प्रेरित कर रहा है।
दरअसल हाल ही में 8 साल की बच्ची बिनिता क्षेत्री ने विदेश के टेलैंट शो में भारत का नाम रोशन किया है। जी हां, ‘ब्रिटेन गॉट टैलेंट’ में 8 साल की भारतीय परफॉर्मर ने अपने शानदार डांस मूव्स से सभी जज को सरप्राइज कर दिया। बिनिता की परफॉर्मेंस देखने के बाद जज उनकी तारीफों के पुल बांधने से नहीं रूके।
भारतीय बिजनसमैन महिंद्रा की एक्स पर साझा की गई क्लिप में असम की रहने वाली बिनिता अपना परिचय देती नजर आ रही हैं। वह पैनल पर बैठे जज को बताती है कि वह भारत के असम की निवासी हैं। उनका नाम बिनिता क्षेत्री है और वो 8 साल की हैं। इसके बाद वो ‘ब्रिटेन गॉट टैलेंट’ को अपना ड्रीम स्टेज बताती हैं। साथ ही इस शो को जीतने की अपनी दिली इच्छा जाहिर करते हुए कहती हैं कि उन्हें ‘पिंक प्रिंसेस हाउस’ खरीदना है। इसके बाद बिनिता अपनी डांस परफॉर्मेंस बड़ी ही शालीनता से देती हैं। महज 8 साल की बच्ची अपनी स्टेज परफॉर्मेंस और बात से सभी जज को इंप्रेस करने में कामयाब रहती है।
अब इसी वीडियो को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने मंडे मोटिशन बताया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा- ‘सिर्फ 8 साल की। वर्ल्ड क्लास। दृढ़ इच्छाशक्ति, क्योंकि अपने शरीर पर इस तरह का कंट्रेल सिर्फ लगातार प्रैक्टिस से ही आती है। अपने टारगेट तक पहुंचने के लिए बच्ची का फोकस पूरी तरह से है, फिर भले ही वो सिर्फ एक ‘पिंक प्रिंसेस हाउस’ ही क्यों न हो। वो मेरी #MondayMotivation है।’