बाबा अभय सिंह ने दी सुसाइड की धमकी, पुलिस ने लिया बाबा को हिरासत में

By: PalPal India News
March 3, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह को पुलिस ने होटल से हिरासत में लिया है। अभय सिंह ने सुसाइड की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. दरअसल पुलिस कार्रवाई के बाद अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सुसाइड करने की धमकी दी। इस घटनाक्रम के बाद उनके समर्थकों में हलचल मच गई है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जब पुलिस ने अभय सिंह से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह गांजे के नशे में थे, साथ ही ये भी कहा कि मैंने नशे में क्या कहा, क्या बोला मुझे खुद नहीं पता।

राजधानी जयपुर में सोशल मीडिया पर चर्चित IIT बाबा अभय सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, शिप्रापथ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बाबा रिद्धि-सिद्धि स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं और वहां हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां तलाशी के दौरान अभय सिंह के पास से गांजा बरामद हुआ। हालांकि, बरामद मादक पदार्थ की मात्रा बेहद कम थी, जिसके चलते इसे बेलेवल ऑफेंस माना गया। पुलिस ने बाबा को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया और थाने लौट आई।

अभय सिंह ने पुलिस को अपने पास मौजूद गांजा भी दिखाया जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल पार्क क्लासिक में ठहरे हुए अभय सिंह सुसाइड करने का प्रयास कर रहे हैं जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। आईआईटी बाबा ने अपने पास से एक गांजे की पुड़िया निकाली और पुलिस को दिखाया और कहा, ‘मैं तो गांजे के नशे में था। मैंने क्या कहा, मुझे इसकी जानकारी नहीं है।’

पुलिस के मुताबिक उनके पास से मिले गांजे का वजन 1.50 ग्राम था जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। चूंकि गांजा अल्पमात्रा में था इसलिए उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। फिलहाल इसका केस भी दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *