ज्योति नगर में 2 गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग, 5 लोग हुए घायल

By: PalPal India News
March 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दिल्ली। दिल्ली के ज्योति नगर में 2 गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग हो गई, जिसमें 5 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना से पुरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। दिल्ली एक बार फिर खुलेआम फायरिंग की आवाज से गूंजी है। दिल्ली के ज्योति नगर में आपसी रंजिश में 2 गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है, जिसमें 5 लोग घायल हुए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 3 मार्च को लगभग 9 बजे पुलिस थाना ज्योति नगर में फायरिंग की घटना की सूचना मिली, जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि उसके बेटे को अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी है। जब पुलिस टीम मीत नगर के एसओसी यानी शक्ति ग्रेडन, गली नंबर 1 पर पहुंची तो पुलिस टीम ने देखा कि 2 गुटों के बीच फायरिंग हुई थी जिसमें 5 व्यक्ति घायल हो गए थे।

घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया

सभी घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपराध टीम और एफएसएल टीम को निरीक्षण के लिए अपराध स्थल पर बुलाया गया। टीमों द्वारा कुछ खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस थाना ज्योति नगर में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। फायरिंग में शामिल व्यक्ति की पहचान, पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए तकनीकी और मैनुअल इनपुट एकत्र करने के लिए टीमों का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *