शादी के दौरान खाना खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, बारात लेकर वापस लौटा दूल्हा

By: PalPal India News
March 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,कौशांबी। शादी के दौरान खाना खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद दूल्हा बारात वापस लेकर लौट गया। हालांकि अगले दिन पुलिस ने दोनों की शादी मंदिर में करवाई।

यूपी के कौशांबी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव का बताया जा रहा है। यहां शादी के दौरान खाना कम पड़ने को लेकर दूल्हा और दूल्हन पक्ष में विवाद हो गया। यहां बारात में खाने को लेकर घरातियों और बारातियों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में नोक झोंक होता देख दूल्हे का पारा गरम हो गया। इसके बाद बिना देरी किए दूल्हा बारातियों संग वापस घर लौट गया। हांलाकि बारात वापस लौटते ही दूल्हन के घर वालों के होश उड़ गए। उन्होंने थाना पहुंच कर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस दूल्हे के घर पहुंची और उसे समझा बुझाकर कर वापस लाई। इसके बाद थाने के ही पास मंदिर में मंगलवार की सुबह दोनों की शादी कराई गई।

मंदिर में कराई गई शादी

दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप इतना बढ़ गया कि दूल्हे का पारा चढ़ गया और वह बारातियों संग वापस घर लौट गया। वहीं बारात लौटते ही दुल्हन पक्ष के होश उड़ गए और दूल्हन पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। दूल्हन पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस की टीम दूल्हे के घर पहुंची और उन्हें समझा बुझाकर वापस लाई। थाना प्रभारी उर्मिला सिंह ने काफी समझाया, जिसके बाद भी दूल्हा, दुल्हन के दरवाजे पर जाने को राजी नहीं हुआ। दूल्हे का कहना था कि थाने में शादी करवाई जाए। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से थाने के ही करीब मंदिर में मंगलवार सुबह को दोनों की शादी करवाई गई। यहीं से दूल्हन की विदाई भी कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *