BSNL ने पेश किया होली धमाका ऑफर, 29 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी, साल भर के लिए ‘सबकुछ फ्री’

By: PalPal India News
March 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। BSNL ने फिर से अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक और होली धमाका ऑफर पेश किया है। जिसमें बीएसएनएल यूजर्स को अब एक और प्लान में अतिरिक्त वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही, यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा फ्री में ऑफर किया जा रहा है।

BSNL ने होली के मौके पर अपने कई रिचार्ज प्लान में एक्स्ट्रा वैलिडिटी देने का वादा किया है। कंपनी ने अब अपने एक और रिचार्ज प्लान में एक्स्ट्रा वैलिडिटी देने का ऐलान किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड के यूजर्स को अब इस प्लान में पहले के मुकाबले ज्यादा वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलेंगे। इससे पहले BSNL ने अपने 395 दिन वाले प्लान में 30 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी देने का ऐलान किया था।

29 दिन की लंबी वैलिडिटी वाला ऑफर

BSNL ने होली ऑफर के तहत 1,499 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अब 29 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में यूजर्स को पहले 336 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही थी। होली के मौके पर रिचार्ज कराने वाले यूजर्स को अब इस प्लान में पूरे एक साल यानी 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा यह प्लान फ्री नेशनल रोमिंग और डेली 100 फ्री SMS के साथ आता है। इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को कुल 24GB डेटा भी ऑफर करती है। डेटा खत्म होने के बाद भी यूजर्स को 40kbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा इस प्लान में ऑफर किया जाता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *