मोदी जी ने वादा किया था 2500 देने का, सिर्फ 4 दिन बाकी हैं- आतिशी का विरोध प्रदर्शन

By: PalPal India News
March 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दिल्ली विधानसभा आप नेता आतिशी ने आज दिल्ली सरकार का घेराव किया। और कहा मोदी जी ने कहा था कि महिलाओं के बैंक खाते में 2500 आएंगे हम सभी उसका इंतजार कर रहे हैं।

प्रदर्शन करते हुए आतिशी ने कहा, हम विरोध नहीं कर रहे हैं। हम इंतजार कर रहे हैं। मोदी जी ने कहा था कि दिल्ली की महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये की पहली किस्त जमा की जाएगी। उन्होंने कहा था कि यह उनकी गारंटी है। 4 दिन बचे हैं। इसलिए हम इंतजार कर रहे हैं। आतिशी ने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि 8 मार्च को 2500 की पहली किश्त आएगी। यह मोदी जी की गारंटी है। अब केवल 4 दिन बचे हैं।

सरकार को 2500 के मुद्दे पर घेरा

उस वक्त आतिशी ने कहा था कि पहली कैबिनेट की बैठक के साथ ही सीएम रेखा गुप्ता दिल्ली की महिलाओं के लिए 2500 रुपये जारी करेंगी। हालांकि पहली कैबिनेट की बैठक में महिलाओं को दी जाने वाली राशि पर कोई चर्चा नहीं हो सकी। आतिशी लगातार दिल्ली सरकार को 2500 वाले मुद्दे फर घेर रही हैं। पिछले कई दिनों से लगातार आतिशी इसी मांग को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साध रही हैं। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के कई नेताओं ने वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये की राशि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *