दीपिका ने अपने नाम से हटाया पति का सरनेम, ‘तुमने बताया नहीं तलाक लेने वाली हो?’ दीपिका कक्कड़ से शोएब ने किया सवाल

By: PalPal India News
March 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। टीवी एक्ट्रेस और यूट्यूबर दीपिका कक्कड़ अक्सर चर्चा में रहते। दीपिका इन दिनों तलाक की अफवाहों को लेकर छाई हुई हैं। उनके पति शोएब इब्राहिम ने अब इन अफवाहों पर बात की और बताया कि क्या वो सच में अलग हो रहे हैं। हाल में ही खबरें आई थीं कि दोनों अलग हो रहे हैं और दीपिका अपने पति शोएब से अलग होना चाहती हैं। अब इस पूरे मामले पर शोएब इब्राहिम ने खुलकर बात की और हल्के-फुल्के अंदाज में अपना और परिवार का पक्ष रखा है।

शोएब ने किया दीपिका से सवाल

शोएब ने दीपिका से कहा तुमने बताया नहीं कि तलाक लेने वाली हो? इसी कड़ी में शोएब आगे कहते हैं कि तुमने बताया नहीं कि इंडस्ट्री में एक और शादी टूट रही है और वो हमारी है। दीपिका ने भी रीएक्ट किया और कहा कि मैं क्यों बताऊं तुमको मैं चुपचाप ये सब करती हूं। आगे शोएब कहते हैं कि फाइनली दीपिका ने ये फैसला लिया है कि वो मुझसे अलग हो रही है। ये ब्रेकिंग न्यूज अब मैं सबको घर पर देने वाला हूं। इसके अलावा भी शोएब कहते है कि क्यों दीपिका अभी रमजान का महीना है, कम से कम ये तो पूरा साथ निकाल लेते हैं। इस पाक महीने में अलग नहीं होते। इस पर दीपिका हंस पड़ती हैं।

शोएब ने बताई पूरी सच्चाई

मुस्कान के साथ शोएब ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘एक और टीवी कपल अलग होने वाला है’, जबकि दीपिका उनके बगल में खड़ी थीं, जो खाना बनाने में व्यस्त थीं। उन्होंने कई न्यूज रिपोर्ट्स दिखाईं, जिनमें दावा किया गया था कि दीपिका ने अपने नाम से उनका सरनेम हटा दिया है, जिससे उनके अलग होने की झूठी अटकलें लगाई जा रही हैं। शोएब ने इन खबरों का खुलासा करने से पहले ‘बड़ी खबर’ के इर्द-गिर्द सस्पेंस पैदा कर दिया, जिससे उनका पूरा परिवार हंस पड़ा। उन्होंने मजाक में कहा, ‘शुरू में, मैं ऐसी खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं देता था, लेकिन जब लोग इसे पोस्ट कर रहे हैं तो चलिए इसे ‘ब्रेकिंग न्यूज’ भी बना देते हैं। मैं भी बोलूंगा, दीपिका ने मुझे धोखा दिया।’ शोएब के लिए यह वीडियो बेबुनियाद अफवाहों को खारिज करने और यह दिखाने का एक मजेदार तरीका था कि उनका रिश्ता पहले की तरह ही मजबूत है। शोएब ने आगे कहा, ‘कुछ भी न्यूज मत बनाइए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *