लिव इन में रह रही महिला कर रही ब्लैकमेल,पीड़ित युवक के वकील पहुंचे एसपी ऑफिस

By: PalPal India News
March 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। कई महीनो से लिव इन में रह रही एक महिला अब एक युवक को ब्लैकमेल कर रही है। दिनेश अग्रवाल की तरफ से उसके वकील पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से इस बात की शिकायत की वकीलों का कहना है कि दिनेश अग्रवाल महिला से शादी करने के लिए तैयार है और उन्होंने शादी के लिए कोर्ट में आवेदन भी कर दिया है।

अब महिला उपस्थित नहीं हो रही है जबकि वह लगातार दिनेश अग्रवाल से मकान अपने नाम पर करने का कह रही है। ऐसा न करने पर उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही है महिला इसके पहले भी दिनेश अग्रवाल से लाखों रुपए ले चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *