भीख मांगने वाले बयान पर मंत्री प्रह्लाद पटेल ने सोशल मीडिया पर दी सफाई

By: PalPal India News
March 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बीते दिनों दिए अपने भिखारी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर सफाई दी है। मंत्री प्रह्लाद पटेल ने राजगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत हो गई है। लोग नेताओं को माला पहनाकर अपनी मांगों का पत्र थमा देते हैं।

उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को टैग करते हुए लिखा है, ”मेरे मन में जनता सदैव जनार्दन रही है,चाहे उसने नकारा हो या स्वीकारा हो, यह मेरी निष्ठा का अतीत है, वह आज भी है लेकिन सुचिता की राजनीति भ्रष्ट और बेईमानों को कैसे रास आएगी? इसलिए मेरी बात को तूल दिया गया।”

यहाँ जानते है क्या कहा था मंत्री प्रह्लाद पटेल ने 

बीते शनिवार को मंत्री प्रह्लाद पटेल ने राजगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत हो गई है। लोग नेताओं को माला पहनाकर अपनी मांगों का पत्र थमा देते हैं। मंत्री ने इस आदत को गलत बताया था और लोगों से देने की भावना विकसित करने की बात की थी। उनके इस बयान के बाद विपक्ष उनपर हमलावर हो गया था और बीजेपी की किरकिरी हुई थी। हालांकि मंत्री प्रह्लाद पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए इस पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि ‘ये सामाजिक मंच पर दिया गया बयान था। स्वाभिमान से समाज को खड़ा करना कोई अपराध नहीं। ये मेरे स्वजातीय भाइयों के बीच कहीं हुई मेरी व्यक्तिगत बात है, जिसे मैं पहले से करता आया हूं। पूरा बयान पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *