पुरुषो की तुलना में महिलाओं में इन बीमारियों का होता है अधिक खतरा, हो जाए सावधान

By: PalPal India News
March 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। क्या आप जानते है कुछ ऐसी गंभीर बीमारियाँ है जो अक्सर महिलाओं में खतरे का सबब बन जाती है  और जो महिलाओं की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती हैं? आइए जानकारी हासिल करते हैं…

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अक्सर अपनी सेहत की ज्यादा देखभाल करने की सलाह देते है। दरअसल, महिलाएं अपने परिवार और परिवार से सम्बंधित काम काजों में इतनी ज्यादा वय्सत हो जाती हैं कि अपनी सेहत को कहीं-न-कहीं नजरअंदाज कर बैठती हैं।

डायबिटीज 

डायबिटीज भी महिलाओं की सेहत पर अटैक कर सकती है। अगर आप इस साइलेंट किलर बीमारी का शिकार बनने से बचना चाहते हैं, तो आपको अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करना चाहिए। डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए आप योग और मेडिटेशन की मदद भी ले सकते हैं।

ब्रेस्ट कैंसर

बता दें कि ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं को होने वाला सबसे कॉमन कैंसर है। ब्रेस्ट कैंसर की वजह से होने वाली मौत के आंकड़े भी चिंता का विषय हैं। ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

गठिया

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को गठिया की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कमजोर हड्डियों और मांसपेशियों की वजह से आर्थराइटिस हो सकता है। अगर आप अपनी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में कैल्शियम रिच खाने-पीने की चीजों को शामिल कर लेना चाहिए।

सर्वाइकल कैंसर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से हर दो मिनट में एक महिला की जान चली जाती है। ब्रेस्ट कैंसर के बाद महिलाओं को होने वाला सबसे कॉमन कैंसर सर्वाइकल कैंसर है। इसके अलावा गर्भाशय कैंसर भी महिलाओं की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *