पलपल इंडिया प्रतिनिधि,गुजरात। भारत का एक ऐसा मंदिर जिसका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज में दर्ज है जी हाँ गुजरात राज्य के जामनगर शहर में एक ऐसा हनुमान मंदिर है जिसके नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। आज हम आपको इसी मंदिर के बारे में अपने इस लेख में बताने वाले है।
भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में भगवान राम और उनके परम भक्त हनुमान जी के कई मंदिर हैं। इन्हीं मंदिरों में से एक है गुजरात के जामनगर में स्थित बाला हनुमान मंदिर। बड़ी संख्या में लोग प्रतिवर्ष इस मंदिर में आते हैं। यह मंदिर राम जी और हनुमान जी के भक्तों के लिए बेहद खास महत्व रखता है। इस मंदिर के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी है, जिसके कारण इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है।
गुजरात के जामनगर में स्थित बाला हनुमान मंदिर की स्थापना सन 1963-64 में हुई थी। इस मंदिर का निर्माण कार्य प्रेमभिक्षुजी महाराज ने करवाया था। भारत के साथ ही विदेशों के श्रद्धालु भी इस मंदिर में आते हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस मंदिर का नाम दर्ज है। इस मंदिर की स्थापना के बाद यहां सुबह शाम राम नाम का जप शुरू हुआ था। यहाँ पर किसी समय भी राम नाम जप बंद नहीं होता। 1964 से अभी तक बाला हनुमान मंदिर में राम नाम का जप चल रहा है और इसीलिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसका नाम दर्ज है। दुनिया में कोई ऐसा स्थान नहीं है जहां इतने लंबे समय तक जप चला हो। राम नाम के निरंतर जप के कारण इस मंदिर का वातावरण भी बेहद सकारात्मक और ऊर्जादायक लगता है। राम और हनुमान जी की पूजा विधिपूर्वक पुजारियों के द्वारा होती है और इस दौरान लगातार राम नाम का जप भी चलता रहता है।