प्रमोशन के बीच बॉबी देओल को आया वर्टिगो अटैक, एक्टर के छूटे पसीने

By: PalPal India News
March 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बॉबी देओल ने हाल में ही सबको डरा दिया। जब उन्होंने बताया कि उन्हें वर्टिगो अटैक आया था। इस वर्टिगो अटैक के बाद उनकी हालत कैसी हो गई थी, ये भी एक्टर ने खुद बयां किया है।

बॉबी देओल की सीरीज एक बदनाम ‘आश्रम सीजन 3 पार्ट 2’ रिलीज हो गई है। लोगों को ये शो काफी पसंद आ रहा है। बॉबी देओल के बाबा निराला वाले किरदार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। शो की चर्चाओं के बीच बॉबी देओल भी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में बॉबी देओल ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें शो के प्रमोशन के दौरान एक ऐसा अनुभव हुआ जिससे वो काफी परेशान हो गए। इसके चलते एक्टर के पसीने छूट गए थे और उन्हें काफी ज्यादा घबराहट हुई थी। एक्टर ने ये भी कहा कि उन्हें डर का एहसास भी हुआ था।

आया था वर्टिगो अटैक

बॉबी देओल ने वर्टिगो अटैक के बारे में खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अभी भी प्रमोशन के दौरान घबराहट महसूस होती है तो बॉबी ने बताया कि उन्हें कैसा महसूस हुआ था। उन्होंने कहा, ‘यह पहली बार था जब मैं एक खलनायक की भूमिका निभा रहा था और मैं निश्चित रूप से नर्वस था। मुझे याद है कि जिस दिन मैं इसका प्रचार कर रहा था – मुझे वर्टिगो अटैक आया था क्योंकि मुझे वर्टिगो की समस्या है। मुझे लगता है कि इस तरह के किरदार को निभाने पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया होगी, इस बारे में बहुत घबराहट और डर था।’ बता दें, वर्टिगो अटैक के दौरान आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है और ऐसा लगता है कि दुनिया घूम रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *